TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: चंपावत में 8 नवंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, अशोका लीलैंड समेत 20 से अधिक कंपनियां देंगी युवाओं को नौकरी के मौके

मुख्य समाचार: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में चंपावत जिले में भी 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चंपावत जिले में भी 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राजकीय महाविद्यालय परिसर, टनकपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस मेले में अशोका लीलैंड, हेथा ऑर्गेनिक, पुखराज हेल्थ केयर, एक्सिस बैंक, लावा इंटरनेशनल, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, युवा शक्ति फाउंडेशन सहित 20 से अधिक कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन कंपनियों में
लगभग 2500 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं बी.टेक धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमा: 18 से 30 वर्षवेतनमान: ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाहकार्यस्थल: चंपावत, टनकपुर, खटीमा, पंतनगर, रुद्रपुर,
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम एवं बेंगलुरु आवश्यक दस्तावेज: प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।पंजीकरण: उम्मीदवारों को National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार फोन नंबर 05965-297303, 7830860575, 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार फोन नंबर 05965-297303, 7830860575, 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • पंजीकरण: उम्मीदवारों को National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्षवेतनमान: ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाहकार्यस्थल: चंपावत, टनकपुर, खटीमा, पंतनगर, रुद्रपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम एवं बेंगलुरु आवश्यक दस्तावेज: प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।