HomeNationalउत्तराखंड खटीमा: की 11 वर्षीय साक्षी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया...

उत्तराखंड खटीमा: की 11 वर्षीय साक्षी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया टेलेंट फर्स्ट के सीजन-5 में नजर आएगी साक्षी, 31 अक्तूबर को टीवी चैनल पर करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Date:

खटीमा: उत्तराखंड की उभरती प्रतिभा साक्षी ने अपनी नृत्य कला से एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र 11 वर्ष की उम्र में साक्षी अब ‘इंडिया टैलेंट फर्स्ट सीजन-5’ में नजर आने वाली हैं। इस प्रतिष्ठित डांस प्रतियोगिता का प्रसारण 30 अक्टूबर की रात टीवी चैनल पर किया जाएगा।

साक्षी की प्रतिभा से प्रभावित होकर एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनकी 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है।

मूलरूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली साक्षी फिलहाल अपनी मां निर्मला और छोटे भाई सक्षम के साथ खटीमा में किराए पर रहकर सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में साक्षी का चयन अंडर-14 योगा प्रतियोगिता में उत्तराखंड की नेशनल टीम के लिए भी हुआ था।

साक्षी की मां निर्मला ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई, खेल और नृत्य प्रतिभा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आज साक्षी देशभर में हो रहे इंडिया टैलेंट फर्स्ट सीजन-5 में सेमी रनर-अप तक पहुंच चुकी हैं।

क्षेत्र का नाम रोशन करने पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में साक्षी का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...