TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड खटीमा: की 11 वर्षीय साक्षी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया टेलेंट फर्स्ट के सीजन-5 में नजर आएगी साक्षी, 31 अक्तूबर को टीवी चैनल पर करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

मुख्य समाचार: खटीमा: उत्तराखंड की उभरती प्रतिभा साक्षी ने अपनी नृत्य कला से एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मात्र 11 वर्ष की उम्र में साक्षी अब ‘इंडिया टैलेंट फर्स्ट सीजन-5’ में नजर आने वाली हैं।
किच्छा (एजेंसी)। खटीमा: उत्तराखंड की उभरती प्रतिभा साक्षी ने अपनी नृत्य कला से एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र 11 वर्ष की उम्र में साक्षी अब ‘इंडिया टैलेंट फर्स्ट सीजन-5’ में नजर आने वाली हैं। इस प्रतिष्ठित डांस प्रतियोगिता का प्रसारण
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
30 अक्टूबर की रात टीवी चैनल पर किया जाएगा। साक्षी की प्रतिभा से प्रभावित होकर एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनकी 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है। मूलरूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली साक्षी फिलहाल अपनी मां निर्मला और छोटे भाई सक्षम के साथ
खटीमा में किराए पर रहकर सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में साक्षी का चयन अंडर-14 योगा प्रतियोगिता में उत्तराखंड की नेशनल टीम के लिए भी हुआ था। साक्षी की मां निर्मला ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई, खेल
और नृत्य प्रतिभा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आज साक्षी देशभर में हो रहे इंडिया टैलेंट फर्स्ट सीजन-5 में सेमी रनर-अप तक पहुंच चुकी हैं। क्षेत्र का नाम रोशन करने पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में साक्षी का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • क्षेत्र का नाम रोशन करने पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में साक्षी का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  • आज साक्षी देशभर में हो रहे इंडिया टैलेंट फर्स्ट सीजन-5 में सेमी रनर-अप तक पहुंच चुकी हैं।
  • साक्षी की मां निर्मला ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई, खेल और नृत्य प्रतिभा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ी।