HomeNationalहरिद्वार पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का परिवार, पत्नी साक्षी ने गंगा में...

हरिद्वार पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का परिवार, पत्नी साक्षी ने गंगा में लगाई डुबकी और किए विशेष अनुष्ठान

Date:

हरिद्वार। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा दीपावली के अवसर पर हरिद्वार के हर की पैड़ी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और गंगा सभा के पदाधिकारियों से हरिद्वार के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

साक्षी धोनी ने हर की पैड़ी पर लगभग एक घंटे समय बिताया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। गंगा सभा के पदाधिकारी तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी और जीवा ने यहां पर्यावरण और आध्यात्मिक विषयों पर भी जिज्ञासा दिखाई और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की।

गंगा सभा के पदाधिकारी ने धोनी परिवार को आगामी अर्धकुंभ 2027 में हरिद्वार आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कुंभ, अर्धकुंभ या गंगा स्नान के दौरान यहां का नजारा अद्भुत होता है और विशेष अवसरों पर आकर परिवार को और भी अनुभव प्राप्त होगा।

गौरतलब है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ल्वाली गांव से हैं। हालांकि उनका परिवार झारखंड में बस गया है, लेकिन धोनी समय-समय पर उत्तराखंड आते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी के साथ देहरादून में विवाह किया था और 2023 में अपने पैतृक गांव में परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...