HomeNationalबाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 30 बाइकें और स्पेयर पार्ट्स जलकर...

बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 30 बाइकें और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Date:

काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस बाइक शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर खड़ी करीब 30 बाइकें, स्पेयर पार्ट्स और मोबिल तेल जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, गदरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह रिंकू का फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस नाम से बाइक शोरूम है। गुरप्रीत ने बताया कि गुरुवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरी दुकान में फैल गई।

सुबह पड़ोसी ने शोरूम से धुआं उठते देखा और इसकी सूचना गुरप्रीत को दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो पूरा शोरूम धधक रहा था और अंदर खड़ी सभी बाइकें जल चुकी थीं। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।

दमकल विभाग का कहना है कि आग का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...