TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 30 बाइकें और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक; लाखों का नुकसान

मुख्य समाचार: काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस बाइक शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर खड़ी करीब 30 बाइकें, स्पेयर पार्ट्स और मोबिल तेल जलकर राख हो गए।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस बाइक शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर खड़ी करीब 30 बाइकें, स्पेयर पार्ट्स और मोबिल तेल जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, गदरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह रिंकू का फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस नाम से बाइक शोरूम है। गुरप्रीत ने बताया कि गुरुवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात में बिजली
के शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरी दुकान में फैल गई। सुबह पड़ोसी ने शोरूम से धुआं उठते देखा और इसकी सूचना गुरप्रीत को दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो पूरा शोरूम धधक रहा था और अंदर खड़ी सभी बाइकें जल चुकी थीं।
उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। दमकल विभाग का कहना है कि आग का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
  • दमकल विभाग का कहना है कि आग का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
  • दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।