HomeNationalग़ज़ा में हमास ने तैनात किए 7,000 लड़ाके, जानें क्या है वजह?

ग़ज़ा में हमास ने तैनात किए 7,000 लड़ाके, जानें क्या है वजह?

Date:

हमास ने अपने लगभग 7 हज़ार सदस्यों को ग़ज़ा में दोबारा तैनात किया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़, इसका मक़सद उन इलाक़ों पर फिर से नियंत्रण हासिल करना है, जहां हाल ही में इसराइली सेना पीछे हटी है.

साथ ही हमास ने पांच नए गवर्नरों की नियुक्ति भी की है, जो सभी सैन्य बैकग्राउंड से हैं. इनमें से कुछ पहले हमास के सशस्त्र विंग में ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं.

ख़बरों के मुताबिक़, हमास ने यह आदेश फ़ोन कॉल और टेक्स्ट संदेशों के माध्यम से जारी किया। संदेश में लड़ाकों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया और इसका उद्देश्य बताया गया कि “ग़ज़ा को अपराधियों और इसराइल के सहयोगियों से मुक्त करना” है।

रिपोर्टों के अनुसार, हमास के सशस्त्र दस्ते कई इलाक़ों में पहले ही तैनात हो चुके हैं। कुछ लड़ाके सिविल कपड़ों में और कुछ ग़ज़ा पुलिस की नीली वर्दी में नजर आए।

ग़ज़ा सिटी के सबरा इलाके में तनाव उस समय बढ़ गया जब हमास के विशेष दस्ते के दो सदस्यों को दुग़मश क़बीले के बंदूकधारियों ने गोली मार दी। उनके शव सड़क पर छोड़ दिए गए, जिससे इलाके में गुस्सा फैल गया और हमास की ओर से बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

इसके बाद हमास के सदस्य उस क्षेत्र को घेरने लगे, जहां लगभग 300 दुग़मश बंदूकधारी मशीनगनों और विस्फोटकों से लैस होकर छिपे हुए बताए जा रहे हैं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और 20 अन्य नेता सोमवार को मिस्र में ग़ज़ा युद्ध पर शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...