HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर स्मार्ट मीटर विवाद: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे, बोले...

रुद्रपुर स्मार्ट मीटर विवाद: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे, बोले — “पहले भाजपा पदाधिकारियों के घर लगें स्मार्ट मीटर, फिर…

Date:

रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 8 में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध देखने को मिला। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

May be an image of one or more people

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की टीम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी, जहां कई महिलाओं ने इसका विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त जानकारी दिए बिना और दबाव बनाकर मीटर लगाए जा रहे हैं।

May be an image of one or more people and crowd

सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तत्काल मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को फिलहाल मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने के निर्देश देते हुए टीम को वापस भेज दिया।

इस दौरान ठुकराल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और पार्षदों के यहां इसे लागू किया जाना चाहिए, ताकि जनता में विश्वास कायम हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आमजन संतुष्ट नहीं होते, तब तक इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

May be an image of one or more people and crowd

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनता की सहमति और जागरूकता के बिना किसी भी योजना को लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...