उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, यह निर्णय प्रदेश में बेहतर समन्वय, तेज प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। नई तैनाती से विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
- DSP तपेश कुमार चन्द्र: 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल
- DSP नीरज सेमवाल: देहरादून से उधमसिंह नगर
- DSP सुमित पाण्डेय: नैनीताल से हरिद्वार
- DSP अस्मिता मंगाई: पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल
- DSP आशीष जोशी: सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार
- DSP विमल प्रसाद: चम्पावत से नैनीताल
- DSP विमल रावत: उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर
- DSP नताशा सिंह: हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून
- DSP निहारिका सेमवाल: पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत
- DSP तुषार बोहरा: पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
- DSP अखलेश कुमार: पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीजीपी ने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में पुलिस लगातार सक्रिय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन तबादलों से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगी।





