HomeUdhamSinghNagarवरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

Date:

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता संजिव कुमार सिंह ने एक अनोखी पहल की। उन्होंने पूरे शहर में साइकिल से भ्रमण कर आमजन को ईंधन बचाने का संदेश दिया।

Screenshot_6

इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से वाहनों का उपयोग कम करें और देशहित में ईंधन संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है।

संजिव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ईंधन बचत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक छोटे-छोटे प्रयास करे, तो देश स्तर पर बड़ा बदलाव संभव है। इस पहल के माध्यम से उन्होंने लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया कि वे भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...