HomeNationalउत्तराखंड: में 3 खांसी की दवाएं प्रतिबंधित, इन कफ सिरप पर लगा...

उत्तराखंड: में 3 खांसी की दवाएं प्रतिबंधित, इन कफ सिरप पर लगा बैन

Date:

देशभर में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद निर्मित रेस्पिफ्रेश टीआर कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुजरात में बने इस सिरप के सैंपल कई राज्यों की जांच में फेल हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, देश के कई हिस्सों में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद सुप्रीम सतर्कता बरतते हुए उत्तराखंड में कोल्डड्रिफ और डेक्सट्रोमेथोरफेन हाइड्रोब्रोमाइड वाले सिरप की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स और अस्पतालों में छापेमारी कर 49 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की थी। इसके तहत 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने और 4 साल से कम उम्र के बच्चों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे।

उत्तराखंड में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पूर्व में प्रतिबंधित अन्य दवाओं का स्टॉक भी दुकानों से हटाया जा रहा है, और डॉक्टरों को भी इन सिरप को प्रिस्क्राइब न करने की सलाह दी गई है। ड्रग डिपार्टमेंट ने कहा कि राज्य में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रतिबंधित दवाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...