HomeNationalउत्तराखंड को मिला पीएम-आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का...

उत्तराखंड को मिला पीएम-आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का तोहफा

Date:

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा तोहफ़ा मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह सेंटर स्वास्थ्य आपदाओं के समय राज्य की तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया जाएगा।

मंत्रालय ने HEOC संचालन के लिए नौ संविदा पदों को स्वीकृति दी है, जिनमें वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, डेटा विश्लेषक, हब इंजीनियर और डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। HEOC के लिए वित्तीय सहायता PM-ABHIM परियोजना अवधि 2021–26 तक प्रदान की जाएगी, जिसके बाद आगे की निरंतरता योजना पर निर्णय लिया जाएगा। निधि हस्तांतरण के लिए HEOC के नाम से अलग बैंक खाता खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण तोहफ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि HEOC की स्थापना से स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी और आपात परिस्थितियों में समय पर समन्वित कार्रवाई संभव होगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य में जल्द ही संविदा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी और HEOC को क्रियाशील बनाया जाएगा। सेंटर स्वास्थ्य आपदाओं के दौरान समयबद्ध प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा, जिससे जनता को सीधे लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर HEOCs की स्थापना भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वास्थ्य आपात स्थितियों में तेज और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...