HomeNationalUdham Singh Nagar: 4,833 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा, किसानों को होगा...

Udham Singh Nagar: 4,833 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा, किसानों को होगा वितरित

Date:

रुद्रपुर। रबी सीजन के लिए किसानों को इस बार कृषि विभाग की ओर से प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के लिए 4,833 क्विंटल गेहूं, 38 क्विंटल सरसों और एक क्विंटल मटर का प्रदर्शन बीज भेजा है। सभी बीजों का वितरण जिले की 27 न्याय पंचायतों के भंडार गृहों से किया जाएगा।

Wheat Seed: गेहूं का बीज इस साल घर पर ही करें तैयार! ऐसा क्यों कह रहे हैं  कृष‍ि वैज्ञान‍िक - Wheat Seed prepare in home this year punjab agricultural  university appeal for

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसानों को अनुदान दर पर बीज वितरित किए जाएंगे। गेहूं का प्रमाणित बीज 2,000 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान पर उपलब्ध होगा, जबकि सरसों का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा।

जिले में प्रतिवर्ष एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। इसी को देखते हुए कृषि विभाग ने इस बार भी किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

गेहूं बीज की उपलब्धता (क्विंटल में):

  • पीबीडब्ल्यू 343 – 500

  • पीबीडब्ल्यू 184 – 1800

  • डीबीडब्ल्यू 327 – 1348

  • डीबीडब्ल्यू 222 – 580

  • डीबीडब्ल्यू 303 – 605

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...