TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Udham Singh Nagar: 4,833 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा, किसानों को होगा वितरित

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
रबी सीजन के लिए किसानों को इस बार कृषि विभाग की ओर से प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। रबी सीजन के लिए किसानों को इस बार कृषि विभाग की ओर से प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के लिए 4,833 क्विंटल गेहूं, 38 क्विंटल सरसों और
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक क्विंटल मटर का प्रदर्शन बीज भेजा है। सभी बीजों का वितरण जिले की 27 न्याय पंचायतों के भंडार गृहों से किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसानों को अनुदान दर पर बीज वितरित किए
जाएंगे। गेहूं का प्रमाणित बीज 2,000 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान पर उपलब्ध होगा, जबकि सरसों का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। जिले में प्रतिवर्ष एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। इसी को
देखते हुए कृषि विभाग ने इस बार भी किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। गेहूं बीज की उपलब्धता (क्विंटल में): पीबीडब्ल्यू 343 – 500 पीबीडब्ल्यू 184 – 1800 डीबीडब्ल्यू 327 – 1348 डीबीडब्ल्यू 222 – 580 डीबीडब्ल्यू 303 – 605

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गेहूं बीज की उपलब्धता (क्विंटल में): पीबीडब्ल्यू 343 – 500 पीबीडब्ल्यू 184 – 1800 डीबीडब्ल्यू 327 – 1348 डीबीडब्ल्यू 222 – 580 डीबीडब्ल्यू 303 – 605
  • इसी को देखते हुए कृषि विभाग ने इस बार भी किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
  • जिले में प्रतिवर्ष एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है।