HomeNationalरुद्रपुर: संदिग्ध हालात में महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली, पुलिस...

रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी

Date:

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में बुधवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका की पहचान शारदा देवी (35) पत्नी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

Woman found hanging at home in east Delhi suicide suspected साड़ी का फंदा  बनाकर पंखे से लटकी मिली तीन बच्चों की मां, दिल्ली पुलिस को सुसाइड का संदेह,  Ncr Hindi News -

जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार पेंटर का काम करते हैं। घटना के समय वह काम पर गए हुए थे और बच्चे स्कूल में थे। दोपहर में बच्चे जब घर लौटे तो मां को पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका देख शोर मचाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पति को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...