TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
कोतवाली क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में बुधवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में बुधवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका की पहचान शारदा देवी (35) पत्नी विनोद कुमार के रूप में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हुई है। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार पेंटर का काम करते हैं। घटना के समय वह काम पर गए हुए थे और बच्चे स्कूल में थे। दोपहर में बच्चे जब घर लौटे तो मां को पंखे के
कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका देख शोर मचाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पति को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल
पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
  • सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।