HomeNationalदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 1,866 करोड़...

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 1,866 करोड़ रुपये का बोनस मंजूर किया

Date:

नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने 1,866 करोड़ रुपये के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बोनस की राशि 78 दिनों के वेतन के बराबर होगी और इसे देशभर के लगभग 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस कर्मचारियों की मेहनत और उत्पादकता के आधार पर दिया जाएगा, जिससे उन्हें नकद लाभ मिलेगा और त्योहारों के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

किसे मिलेगा बोनस और कितना?

सरकार के बयान के अनुसार, यह बोनस सभी रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा जो विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। इसमें शामिल हैं:

  • ट्रैक मेंटेनर

  • लोको पायलट

  • ट्रेन मैनेजर (गार्ड)

  • स्टेशन मास्टर

  • सुपरवाइजर

  • टेक्नीशियन और टेक्नीशियन हेल्पर

  • पॉइंट्समैन

  • मिनिस्ट्रियल स्टाफ

  • अन्य ग्रुप C और D कर्मचारी

इस साल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, जिसकी ऊपरी सीमा प्रति कर्मचारी ₹17,951 निर्धारित की गई है।

त्योहारी सीजन में आर्थिक मजबूती

यह बोनस ऐसे समय पर मंजूर किया गया है जब देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और खुदरा व्यापारियों को हाल ही में कई वस्तुओं पर GST दरों में कटौती के कारण अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इससे रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...