TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 1,866 करोड़ रुपये का बोनस मंजूर किया

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने 1,866 करोड़ रुपये के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बोनस की राशि 78 दिनों के वेतन के बराबर होगी और इसे देशभर के लगभग 10.90 लाख
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस कर्मचारियों की मेहनत और उत्पादकता के आधार पर दिया जाएगा, जिससे उन्हें नकद लाभ मिलेगा और त्योहारों के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसे मिलेगा बोनस और कितना? सरकार के बयान के अनुसार, यह बोनस सभी रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा जो विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। इसमें शामिल हैं: ट्रैक मेंटेनर लोको पायलट ट्रेन मैनेजर
(गार्ड) स्टेशन मास्टर सुपरवाइजर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन हेल्पर पॉइंट्समैन मिनिस्ट्रियल स्टाफ अन्य ग्रुप C और D कर्मचारी इस साल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, जिसकी ऊपरी सीमा प्रति कर्मचारी ₹17,951 निर्धारित की गई है। रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।आज कैबिनेट में माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस अप्रूव किया। 78 दिन का ₹1866 करोड़ का बोनस रेलवे कर्मचारियों को दिया
जाएगा। करीब 10.90 लाख कर्मचारियों को इसका बेनिफिट मिलेगा: केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/tyjuaNRU02 — Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 24, 2025 त्योहारी सीजन में आर्थिक मजबूती यह बोनस ऐसे समय पर मंजूर किया गया है जब देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और खुदरा व्यापारियों को हाल ही में कई वस्तुओं पर GST दरों में कटौती के कारण अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इससे रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इससे रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
  • करीब 10.90 लाख कर्मचारियों को इसका बेनिफिट मिलेगा: केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/tyjuaNRU02 — Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 24, 2025 त्योहारी सीजन में आर्थिक मजबूती यह बोनस ऐसे समय पर मंजूर किया गया है जब देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और खुदरा व्यापारियों को हाल ही में कई वस्तुओं पर GST दरों में कटौती के कारण अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
  • 78 दिन का ₹1866 करोड़ का बोनस रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा।