HomeNationalदेहरादून: परीक्षा प्रक्रिया को बदनाम करने के लिए बाहर लाया गया पेपर,...

देहरादून: परीक्षा प्रक्रिया को बदनाम करने के लिए बाहर लाया गया पेपर, आयोग और पुलिस का दावा पेपर लीक नहीं हुआ

Date:

देहरादून, 21 सितंबर 2025— UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है। यह कदम सोशल मीडिया पर पेपर लीक के आरोपों और UKSSSC की शिकायत के बाद उठाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होने से पहले किसी भी जिले से प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना नहीं थी। पेपर खत्म होने के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे सोशल मीडिया पर 11:35 बजे के टाइमस्टैम्प वाले प्रश्नों के स्क्रीनशॉट वायरल होने की जानकारी मिली।

जांच में पाया गया कि प्रश्न पत्र के फोटो सबसे पहले टिहरी के अमरौड़ा डिग्री कॉलेज प्रतापनगर में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास पहुंचे। सुमन ने बताया कि यह फोटो उन्हें खालिद मलिक नामक व्यक्ति ने भेजे थे, जो पहले CPWD में संविदा JE के पद पर तैनात था और 2018 में उनसे परिचित हुआ था। खालिद ने अपनी बहन के नाम से मैसेज भेजकर सुमन से उत्तर मांगे, जिनके जवाब उन्होंने फोटो के माध्यम से उपलब्ध कराए और स्क्रीनशॉट सेव कर लिए।

सुमन ने घटना की सूचना देने के लिए पुलिस को पत्र लिखा और बॉबी पंवार को भी जानकारी दी। आरोप है कि बॉबी पंवार ने उनसे स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया और पुलिस को सूचित न करने के लिए कहा। इसके बाद स्क्रीनशॉट्स अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साझा किए गए और सरकार एवं सिस्टम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और वायरल हुए स्क्रीनशॉट्स के स्रोत व प्रसारकर्ताओं की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...