HomeNationalडोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में बदलाव किए, अब नए आवेदनों...

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में बदलाव किए, अब नए आवेदनों पर 88 लाख रुपये शुल्क लेगा अमेरिका

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब कुछ H-1B वीजा धारक सीधे गैर-इमिग्रेंट वर्कर के रूप में अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नए आवेदन के साथ 1,00,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 88 लाख रुपये) की भारी-भरकम फीस अनिवार्य कर दी गई है। यह बदलाव कंपनियों के खर्च को काफी बढ़ा सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने H-1B वीजा के नियमों में किया बदलाव, अब नए एप्लिकेशन के लिए देने होंगे 88 लाख रुपये

विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी टेक कंपनियों के लिए यह बदलाव बहुत बड़ी चुनौती नहीं होगी, क्योंकि वे पहले से ही शीर्ष पेशेवरों पर भारी निवेश करती हैं। हालांकि, छोटे टेक फर्म और स्टार्टअप्स के लिए यह कदम आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है।

व्हाइट हाउस के स्टाफ सेक्रेटरी विल शार्फ ने बताया कि H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम का वर्षों से सबसे अधिक दुरुपयोग हुआ है। उनका कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिका में आने वाले लोग वास्तव में उच्च योग्य हों और उनकी जगह अमेरिकी कर्मचारियों को न लिया जा सके।

क्या है H-1B वीजा?
अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के मुताबिक, H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम अमेरिकी नियोक्ताओं को विशेष व्यवसायों में अस्थायी रूप से विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। ऐसे व्यवसायों के लिए अत्यधिक विशिष्ट ज्ञान और बैचलर डिग्री या उससे अधिक की योग्यता आवश्यक होती है। प्रमुख टेक कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा प्रोग्राम पर निर्भर रहती हैं।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...