HomeNationalरुद्रपुर: नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए किच्छा बाईपास पर लगेगा...

रुद्रपुर: नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए किच्छा बाईपास पर लगेगा नया पेट्रोल पंप, निगम को मिलेगा संचालन

Date:

रुद्रपुर में नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप लगाने की योजना पर काम कर रहा है। निगम ने किच्छा बाईपास रोड पर स्थित सवा एकड़ से अधिक जमीन पर पंप लगाने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसी) को सहमति पत्र दे दिया है। अब कंपनी जमीन पर पंप स्थापित करेगी और इसका संचालन नगर निगम करेगा।

Indian Oil (IOCL) petrol pumps powered by solar rooftop systems

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि पहले चरण में किच्छा बाईपास पर आईओसी का पंप स्थापित किया जाएगा। पंप में ईवी चार्जिंग स्टेशन और सीएनजी सुविधा भी होगी। पंप से होने वाली बिक्री पर नगर निगम को कमीशन प्राप्त होगा।

नगर निगम आय के नए स्रोत बढ़ाने के लिए खाली पड़ी जमीनों का उपयोग कर रहा है। निगम ने किच्छा बाईपास रोड और पहाड़गंज में खाली जमीन पर पंप लगाने के लिए आईओसी से संपर्क किया था। कंपनी के अधिकारियों ने दोनों जगहों का निरीक्षण किया और पंप के लिए किच्छा बाईपास रोड को उपयुक्त माना।

महापौर ने यह भी बताया कि पंप के बाद बची जमीन पर दुकानें बनाने पर विचार किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही पंप लगाने का काम शुरू कर देगी।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...