HomeNationalजसपुर: आप बैलेंस चेक कीजिए...बैलेंस चेक के बहाने मोबाइल हैक कर उड़ाए...

जसपुर: आप बैलेंस चेक कीजिए…बैलेंस चेक के बहाने मोबाइल हैक कर उड़ाए 67 हजार रुपये

Date:

जसपुर में साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। मोहल्ला गुजरातियान लक्ष्मीनगर निवासी अधिवक्ता नवरत्न सिंह के खाते से साइबर ठगों ने 67,123 रुपये उड़ा लिए। ठगों ने उन्हें 800 रुपये वापस करने और बैलेंस चेक करने का झांसा दिया।

पीड़ित ने बताया कि 13 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि 21 जून को उनके गूगल-पे से निकले 800 रुपये वापस किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें गूगल-पे ऐप पर जाकर बैलेंस चेक करना होगा। जैसे ही उन्होंने बैलेंस चेक किया, ठग ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए।

बैलेंस चेक करने के बाद नवरत्न सिंह को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने आरोपी की आईडी और नाम समेत पुलिस को शिकायत दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से ऐसे कॉल और झांसे से सतर्क रहने की अपील की है।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...