HomeNationalपंजाब के लिए केंद्र सरकार ने दिए 1600 करोड़ रुपये, AAP नेताओं...

पंजाब के लिए केंद्र सरकार ने दिए 1600 करोड़ रुपये, AAP नेताओं ने कहा- ‘राज्य का अपमान’

Date:

पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को ‘नाकाफी और अपमानजनक’ करार दिया है। राज्य मंत्रियों ने इसे बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ ‘क्रूर मज़ाक’ बताया। उनका कहना है कि पंजाब चार दशकों में सबसे भयानक बाढ़ से जूझ रहा है और नुकसान का वास्तविक आकलन 20,000 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा केवल ‘फोटो खिंचवाने का मौका’ था। उन्होंने कहा कि किसानों, मज़दूरों, गरीब तबके, व्यवसाय और बुनियादी ढांचे को लाखों करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र ने केवल मामूली पैकेज घोषित किया।

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन, हरदीप सिंह मुंडिया, हरभजन सिंह ईटीओ, वरिंदर कुमार गोयल, लाल चंद कटारूचक और लालजीत सिंह भुल्लर ने भी इस पैकेज को ‘सिर्फ दिखावा’ बताया।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि राज्य को सड़कों, खेतों और घरों के नुकसान की भरपाई के लिए कम से कम 60,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने पैकेज को ‘पंजाब का अपमान’ कहा।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा ‘उम्मीदों पर पानी फेरने’ वाली है। उनके अनुसार, केंद्र का 1600 करोड़ रुपये का पैकेज उन सभी प्रभावित किसानों और परिवारों के लिए ‘तमाचा’ है, जिन्होंने सब कुछ खो दिया।

पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी X (ट्विटर) पर पोस्ट कर पैकेज को ‘सीधा अपमान’ बताया और कहा कि मोदी सरकार केवल सांत्वना देने में लगी है, जबकि पंजाब को वास्तविक मदद की सख्त ज़रूरत है।

पंजाब कांग्रेस ने भी पीएम के राहत पैकेज की आलोचना की है और कहा है कि यह ​​बाढ़ पीड़ितों के लिए यह बहुत कम है. हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब के लोगों को प्रधानमंत्री से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया. उन्होंने कहा, ‘यह तो बहुत कम है. जैसे हम हिंदी में कहते हैं ऊंट के मुंह में जीरा.

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...