HomeNationalनेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी का निधन, प्रदर्शनकारियों...

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी का निधन, प्रदर्शनकारियों ने लगाई थी घर में आग

Date:

नेपाल में चल रहे Gen-Z प्रोटेस्ट की आग लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सरकार के मौजूदा और पूर्व नेताओं के घरों को निशाना बनाया। इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी गई, जिसमें उनकी पत्नी राजलक्ष्मी खनाल गंभीर रूप से झुलस गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजलक्ष्मी खनाल पेशे से चित्रकार थीं और आगजनी के वक्त घर पर ही मौजूद थीं। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

इस हिंसक आंदोलन में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति तथा गृहमंत्री के आवासों में आगजनी की। हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को सीधी गोली मारने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...