HomeNationalरुद्रपुर: कृषक बंधु बैठक में एडीएम का निर्देश, एक माह में क्षतिग्रस्त...

रुद्रपुर: कृषक बंधु बैठक में एडीएम का निर्देश, एक माह में क्षतिग्रस्त नहर-नालों का प्रस्ताव करें तैयार

Date:

रुद्रपुर। एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शनिवार को कृषक बंधु बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों ने नहरों की सफाई, नानकसागर में सिल्ट की समस्या और धान खरीद केंद्र जल्द शुरू करने जैसी मांगें उठाईं।

एडीएम ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त नहरों, नालों और अतिक्रमण वाली जगहों का प्रस्ताव एक माह में तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के लिए सभी तहसीलों को जल्द ही ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे सर्वे कार्य तेजी और सरलता से हो सके।

धान खरीद को लेकर एडीएम ने कहा कि एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होगी और इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। निराश्रित पशुओं के लिए सरकार की ओर से 30 हेक्टेयर भूमि गोशालाओं हेतु दी गई है, जिन्हें जल्द ही उपयोग में लाया जाएगा।

बैठक में किसानों ने यह भी शिकायत की कि समितियों में पांच कट्टे यूरिया के साथ जबरन एक नैनो यूरिया और अन्य कृषि निवेश दिया जा रहा है। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने स्पष्ट किया कि किसानों पर इस तरह निवेश थोपना दंडनीय है। विभाग ने सहकारी समितियों को निर्देश दिए हैं कि यूरिया वितरण के साथ किसी भी प्रकार का जबरन कृषि निवेश न दिया जाए।

साथ ही, किसानों ने स्टॉंप वाली भूमि पर यूरिया उपलब्ध कराने और मक्का के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि स्टॉंप भूमि पर यूरिया विभागीय सत्यापन के बाद उपलब्ध कराया जाएगा और प्रत्येक किसान को पांच बैग यूरिया दिया जाएगा।

बैठक में संभागीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा, एआर कोऑपरेटिव हरीश चंद्र खंडूरी, कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी, डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार, सचिव मंडी किच्छा मोहन जोशी, सितारगंज विनोद पलड़िया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest stories

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...

स्कूल के बहाने निकली बेटी, युवक संग फरार; लाखों के जेवर-नकदी भी गायब

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के गौजाजाली क्षेत्र से...

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...