HomeNationalपटवारी की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, विधायक के साथ आईटीआई थाने...

पटवारी की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, विधायक के साथ आईटीआई थाने का घेराव

Date:

काशीपुर। बाजपुर में तैनात पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर केस दर्ज न होने से नाराज होकर जसपुर विधायक आदेश चौहान और ग्रामीणों के साथ रविवार को आईटीआई थाने का घेराव किया। गुस्साए परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि 4 सितंबर तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

27 अगस्त को प्रकाश सिटी काशीपुर निवासी पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी ने दावा किया कि उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या की, जबकि परिजनों ने पत्नी और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए 28 अगस्त को तहरीर दी थी। लेकिन केस दर्ज न होने से आक्रोश बढ़ गया।

विधायक आदेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से केस दर्ज करने और शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ दीपक सिंह ने आक्रोशित भीड़ को आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इसी बीच जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

Latest stories

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...

स्कूल के बहाने निकली बेटी, युवक संग फरार; लाखों के जेवर-नकदी भी गायब

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के गौजाजाली क्षेत्र से...

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...