TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पटवारी की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, विधायक के साथ आईटीआई थाने का घेराव

मुख्य समाचार: काशीपुर।
बाजपुर में तैनात पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। बाजपुर में तैनात पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर केस दर्ज न होने से नाराज होकर जसपुर विधायक आदेश चौहान और ग्रामीणों के साथ रविवार को आईटीआई थाने का घेराव किया। गुस्साए
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि 4 सितंबर तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 27 अगस्त को प्रकाश सिटी काशीपुर निवासी पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी ने दावा किया कि उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या की, जबकि परिजनों ने
पत्नी और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए 28 अगस्त को तहरीर दी थी। लेकिन केस दर्ज न होने से आक्रोश बढ़ गया। विधायक आदेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से केस दर्ज करने और शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ दीपक सिंह ने
आक्रोशित भीड़ को आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इसी बीच जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
  • जांच की जिम्मेदारी एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
  • इसी बीच जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।