HomeNationalरुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम सहित सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ...

रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम सहित सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, उत्साह और उमंग से गूंजा सभागार

Date:

रुद्रपुर। विकास खंड रुद्रपुर में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख भारती देवी समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज ब्लॉक सभागार में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा सभागार खचाखच भर गया।

रुद्रपुर विकास खंड में शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, रीना गौतम ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ

शपथ ग्रहण की शुरुआत उपजिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर की। इसके बाद ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख भारती देवी ने शपथ ली। तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख ने सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सामूहिक शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है और जनता की भागीदारी इसकी असली शक्ति है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पंचायत और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि जनआकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को प्रगति की दिशा देंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह रुद्रपुर क्षेत्र के लिए नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास की गति अब गांव-गांव तक पहुंचेगी और नए प्रतिनिधि टीम भावना से कार्य कर विकास को नई दिशा देंगे।

कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय रहा। स्थानीय जनता ने तालियों और नारों के साथ नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास को कायम रखने और पारदर्शी व उत्तरदायी प्रशासन देने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने जनता और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सक्रिय जनभागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी निर्वाचित सदस्य मिलकर विकास को प्राथमिकता देंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में खंड विकास अधिकारी आशीत आनंद, सहायक खंड विकास अधिकारी डीके पंत, नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला, भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...