HomeNationalकाशीपुर में युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है राष्ट्रीय लघु...

काशीपुर में युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC)

Date:

काशीपुर। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) काशीपुर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां प्रशिक्षण लेकर अब तक 100 से अधिक महिलाएं और 60 से अधिक युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर चुके हैं।

कौशल विकास से उद्यमिता की राह

एनएसआईसी केंद्र पर पेपर नेपकिन, बेकरी प्रोडक्ट, टमाटर सॉस, ट्रेटा फ्रूट जूस समेत कई मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग दी जाती है। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा और पीरूमदारा सहित आसपास क्षेत्रों के लोग यहां आकर अपने कौशल को निखार रहे हैं।

इसके अलावा कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, एसी, फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यहां से ट्रेनिंग पाकर 50 से अधिक महिलाओं ने अपना बुटीक और पार्लर खोला, जबकि 10 से ज्यादा लोगों ने स्वयं का सूक्ष्म उद्योग स्थापित किया है।

लोन और रोजगार के अवसर

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं और महिलाओं को लोन के लिए निशुल्क आवेदन में मदद की जाती है। साथ ही कोट-केंद्र पर रोजगार मेले का आयोजन कर विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

एनएसआईसी केंद्र प्रभारी पुनीत कुमार के मुताबिक, “युवाओं को कौशल आधारित ट्रेनिंग देकर उद्यमिता से जोड़ना और उन्हें रोजगार दिलाना ही हमारा उद्देश्य है। इसके लिए कई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी लगातार चलाए जा रहे हैं।”

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...