TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर में युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC)

मुख्य समाचार: काशीपुर।
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) काशीपुर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) काशीपुर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां प्रशिक्षण लेकर अब तक 100 से अधिक महिलाएं और 60 से अधिक युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर चुके हैं। कौशल विकास से उद्यमिता की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राह एनएसआईसी केंद्र पर पेपर नेपकिन, बेकरी प्रोडक्ट, टमाटर सॉस, ट्रेटा फ्रूट जूस समेत कई मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग दी जाती है। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा और पीरूमदारा सहित आसपास क्षेत्रों के लोग यहां आकर अपने कौशल को निखार रहे हैं। इसके अलावा कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, एसी, फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण
भी दिया जाता है। यहां से ट्रेनिंग पाकर 50 से अधिक महिलाओं ने अपना बुटीक और पार्लर खोला, जबकि 10 से ज्यादा लोगों ने स्वयं का सूक्ष्म उद्योग स्थापित किया है। लोन और रोजगार के अवसर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं और महिलाओं को लोन के लिए निशुल्क आवेदन में मदद की
जाती है। साथ ही कोट-केंद्र पर रोजगार मेले का आयोजन कर विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। एनएसआईसी केंद्र प्रभारी पुनीत कुमार के मुताबिक, “युवाओं को कौशल आधारित ट्रेनिंग देकर उद्यमिता से जोड़ना और उन्हें रोजगार दिलाना ही हमारा उद्देश्य है। इसके लिए कई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी लगातार चलाए जा रहे हैं।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके लिए कई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी लगातार चलाए जा रहे हैं।
  • एनएसआईसी केंद्र प्रभारी पुनीत कुमार के मुताबिक, “युवाओं को कौशल आधारित ट्रेनिंग देकर उद्यमिता से जोड़ना और उन्हें रोजगार दिलाना ही हमारा उद्देश्य है।