HomeNationalऋषिकेश पीजी कॉलेज में प्रो. हेमलता मिश्रा का भव्य स्वागत, ABVP के...

ऋषिकेश पीजी कॉलेज में प्रो. हेमलता मिश्रा का भव्य स्वागत, ABVP के कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव कराने की रखी मांग

Date:

ऋषिकेश, 24 अगस्त 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ऋषिकेश पीजी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर हेमलता मिश्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस मौके पर परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि आगामी छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएँ। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव से न केवल छात्र हितों की रक्षा होगी बल्कि कॉलेज का शैक्षिक माहौल भी और अधिक सकारात्मक व गतिशील बनेगा।

प्रो. हेमलता मिश्रा ने परिषद कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सदैव छात्र हित में तत्पर रहेंगी और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के ऋषिकेश जिला सह संयोजक अक्षत बिजलवान, नगर मंत्री ऋषभ चौहान, नगर विद्यार्थी विस्तारक मनु प्रताप सिंह, सक्षम चौहान, परमवीर सिंह गिल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक भट्ट, तान्या पाल, आर्यन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...