TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऋषिकेश पीजी कॉलेज में प्रो. हेमलता मिश्रा का भव्य स्वागत, ABVP के कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव कराने की रखी मांग

मुख्य समाचार: ऋषिकेश, 24 अगस्त 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ऋषिकेश पीजी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर हेमलता मिश्रा का भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
किच्छा (एजेंसी)। ऋषिकेश, 24 अगस्त 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ऋषिकेश पीजी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर हेमलता मिश्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। इस मौके पर परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि आगामी छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएँ। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव से न केवल छात्र हितों की रक्षा
होगी बल्कि कॉलेज का शैक्षिक माहौल भी और अधिक सकारात्मक व गतिशील बनेगा। प्रो. हेमलता मिश्रा ने परिषद कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सदैव छात्र हित में तत्पर रहेंगी और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए
निरंतर प्रयास करती रहेंगी। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के ऋषिकेश जिला सह संयोजक अक्षत बिजलवान, नगर मंत्री ऋषभ चौहान, नगर विद्यार्थी विस्तारक मनु प्रताप सिंह, सक्षम चौहान, परमवीर सिंह गिल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक भट्ट, तान्या पाल, आर्यन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के ऋषिकेश जिला सह संयोजक अक्षत बिजलवान, नगर मंत्री ऋषभ चौहान, नगर विद्यार्थी विस्तारक मनु प्रताप सिंह, सक्षम चौहान, परमवीर सिंह गिल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक भट्ट, तान्या पाल, आर्यन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • प्रो. हेमलता मिश्रा ने परिषद कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सदैव छात्र हित में तत्पर रहेंगी और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
  • उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव से न केवल छात्र हितों की रक्षा होगी बल्कि कॉलेज का शैक्षिक माहौल भी और अधिक सकारात्मक व गतिशील बनेगा।