HomeNationalमेरठ: भुनी टोल प्लाजा पर सेना जवान को खंभे से बांधकर बेरहमी...

मेरठ: भुनी टोल प्लाजा पर सेना जवान को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, श्रीनगर ड्यूटी के लिए जा रहा था जवान

Date:

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित भूनी टोल प्लाजा पर रविवार रात बड़ा बवाल हो गया। यहां भारतीय सेना के जवान कपिल (26) को टोल कर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 8–10 लोग फौजी को घेरकर बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं।

छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौट रहा था फौजी

कपिल, मेरठ के गोटका गांव का रहने वाला है और इस समय श्रीनगर में तैनात है। वह एक महीने की छुट्टी के बाद दिल्ली होते हुए श्रीनगर ड्यूटी जॉइन करने जा रहा था। सोमवार सुबह उसकी फ्लाइट थी। कार में उसके चाचा का बेटा शिवम भी मौजूद था।

जैसे ही कार भूनी टोल प्लाजा पहुंची, टोल कर्मियों ने टैक्स मांगा। कपिल का कहना है कि उसने आर्मी कार्ड दिखाकर खुद को स्थानीय निवासी और सेना का जवान बताया और जल्दबाज़ी का हवाला देते हुए छूट मांगी। लेकिन टोल कर्मी टोल पर अड़े रहे। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद से मारपीट तक

विवाद बढ़ने पर टोल प्लाजा का सिक्योरिटी इंचार्ज बिट्टू (32) निवासी छुर गांव और कर्मचारी अमित निवासी बागपत भी मौके पर आ गए। आरोप है कि टोल कर्मियों ने कपिल को पकड़कर खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में जवान की नाक और सिर पर चोट आई। वहीं टोल स्टाफ बिट्टू और अमित भी घायल हुए।

घटना की सूचना कपिल ने अपने घरवालों को दी, जिसके बाद 10–15 ग्रामीण और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अभिषेक चौहान मौके पर पहुंच गए और टोल प्लाजा पर हंगामा किया।

हंगामे के बाद पुलिस हस्तक्षेप

सूचना पर पुलिस बल के साथ सरधना थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और अभिषेक चौहान ने आरोपियों को हटाने और टोल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। टोल मैनेजर ने अधिकारियों से फोन पर बात कर मामला शांत कराने की कोशिश की। करीब साढ़े नौ बजे तक बवाल चलता रहा, इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर घर भेजा।

दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जांच शुरू

मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों ने सरूरपुर थाने में तहरीर दी। जवान कपिल का आरोप है कि टोल स्टाफ ने उसका कार्ड छीन लिया और उसे बेरहमी से पीटा। वहीं, टोल कर्मियों का कहना है कि पहले फौजी ने हमला किया।

थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि घटना का वीडियो मिला है और दोनों पक्षों की तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...