HomeNationalरुद्रपुर: एसबीएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों का हंगामा, संध्याकालीन...

रुद्रपुर: एसबीएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों का हंगामा, संध्याकालीन कक्षाएं नहीं चली तो होगा आंदोलन

Date:

रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू नहीं की गईं, तो वे आंदोलन करेंगे।

छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि बीए में 1100 सीटों के मुकाबले 1050, बीकॉम में 400, बीएससी जीव विज्ञान में 160, और बीएससी गणित में 160 सीटों के मुकाबले केवल 125 प्रवेश हुए हैं। यूजी में प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी करीब ढाई हजार पंजीकृत छात्र-छात्राएं प्रवेश के इंतजार में हैं।

प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह को छात्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभी भी प्रवेश से वंचित हैं, जिन्हें सांध्यकालीन कक्षाओं के माध्यम से अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि छूटे हुए छात्रों को प्रवेश दिया जाए, अन्यथा कॉलेज में आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में जसवंत सिंह, रजत सिंह बिष्ट, नागेंद्र गंगवार, मोहम्मद नाजिश समेत अन्य छात्र शामिल रहे।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...