HomeNationalजम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के अस्पताल में...

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Date:

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक ने दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। मलिक बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रह चुके थे।

X हैंडल से दी गई जानकारी

उनके निधन की पुष्टि पूर्व राज्यपाल के आधिकारिक X हैंडल से की गई, जिसमें लिखा गया –
“पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।”

अस्पताल से साझा की थी तस्वीर

मई महीने में सत्यपाल मलिक ने अपने X अकाउंट पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा की थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था,
“मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने की स्थिति में नहीं हूं। मेरी हालत काफी खराब है। फिलहाल मैं RML अस्पताल, दिल्ली में भर्ती हूं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हूं।”

11 मई को भर्ती, ICU में रखा गया था

उन्हें 11 मई को पेशाब से जुड़ी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलिक किडनी संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, जिस कारण बाद में उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।

राजनीतिक सफर

  • सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुआ था।

  • उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय क्रांति दल से की और बाद में कांग्रेस, जनता दल, लोक दल, समाजवादी पार्टी से होते हुए भाजपा में शामिल हुए।

  • वह 1980 से 1989 तक राज्यसभा सदस्य रहे, और 1989 में अलीगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए।

  • उन्हें 30 सितंबर 2017 को बिहार का राज्यपाल बनाया गया।

  • फिर अगस्त 2018 में जम्मू-कश्मीर, 2019 में गोवा, और 2020 में मेघालय के राज्यपाल बनाए गए।

दुष्यंत चौटाला ने जताया शोक

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने X पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...