विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उन्होंने लिखा था,“मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने की स्थिति में नहीं हूं। मेरी हालत काफी खराब है। फिलहाल मैं RML अस्पताल, दिल्ली में भर्ती हूं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हूं।” नमस्कार साथियों। मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं।अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब… pic.twitter.com/yTWGxuHkyC — Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) May 22, 2025 11 मई को भर्ती, ICU
में रखा गया था उन्हें 11 मई को पेशाब से जुड़ी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलिक किडनी संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, जिस कारण बाद में उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। राजनीतिक सफर सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय क्रांति दल से की और बाद में कांग्रेस, जनता दल, लोक दल, समाजवादी पार्टी से होते हुए भाजपा में शामिल हुए। वह 1980 से 1989 तक राज्यसभा सदस्य रहे, और 1989 में अलीगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए। उन्हें 30 सितंबर 2017 को