HomeNationalपहलगाम आतंकी हमला: संजय राउत ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले –...

पहलगाम आतंकी हमला: संजय राउत ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले – ‘धर्म के आधार पर लोगों को नहीं मारा’

Date:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आतंकियों ने पहले पीड़ितों से उनका धर्म पूछा और फिर गोली चला दी। लेकिन अब शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

संजय राउत ने क्या कहा?

संजय राउत ने वरिष्ठ वकील और सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए कहा कि “पहलगाम में धर्म पूछकर हत्याएं नहीं की गई थीं। भाजपा ने जानबूझकर इस हमले को सांप्रदायिक रंग देकर देश में नफरत फैलाने की कोशिश की। वे एक और गोधरा जैसी घटना दोहराना चाहते थे।”

राउत ने कहा, “हमने पीड़ित परिवारों से बात की है। जिस सैनिक की जान गई, उसकी पत्नी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि धर्म के नाम पर हत्या नहीं हुई थी। भाजपा ने इस हमले को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन पीड़ितों के परिवारों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।”

पॉडकास्ट में अन्य नेता भी मौजूद

इस चर्चा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी शामिल थे। सागरिका घोष ने भी राउत के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “पहलगाम हमला हम सबके लिए बेहद दुखद घटना थी। इसमें सांप्रदायिकता का रंग नहीं भरा जाना चाहिए। मारे गए लोगों के प्रति सम्मान होना चाहिए, न कि राजनीति।”

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...