TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पहलगाम आतंकी हमला: संजय राउत ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले – ‘धर्म के आधार पर लोगों को नहीं मारा’

मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए थे।
किच्छा (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आतंकियों ने पहले पीड़ितों से उनका धर्म पूछा और फिर गोली चला दी।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लेकिन अब शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने क्या कहा? संजय राउत ने वरिष्ठ वकील और सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए कहा कि “पहलगाम में धर्म पूछकर हत्याएं नहीं की गई थीं। भाजपा ने जानबूझकर इस हमले को सांप्रदायिक रंग देकर देश में नफरत फैलाने की
कोशिश की। वे एक और गोधरा जैसी घटना दोहराना चाहते थे।” राउत ने कहा, “हमने पीड़ित परिवारों से बात की है। जिस सैनिक की जान गई, उसकी पत्नी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि धर्म के नाम पर हत्या नहीं हुई थी। भाजपा ने इस हमले को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन पीड़ितों के परिवारों ने
इस साजिश को नाकाम कर दिया।” पॉडकास्ट में अन्य नेता भी मौजूद इस चर्चा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी शामिल थे। सागरिका घोष ने भी राउत के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “पहलगाम हमला हम सबके लिए बेहद दुखद घटना थी। इसमें सांप्रदायिकता का रंग नहीं भरा जाना चाहिए। मारे गए लोगों के प्रति सम्मान होना चाहिए, न कि राजनीति।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ”
  • मारे गए लोगों के प्रति सम्मान होना चाहिए, न कि राजनीति।
  • इसमें सांप्रदायिकता का रंग नहीं भरा जाना चाहिए।