Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalसाइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप पर विभिन्न कंपनियों के रिव्यू का लालच...

साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप पर विभिन्न कंपनियों के रिव्यू का लालच देकर 7.30 लाख ठगे

Date:

TN9 देहरादून: साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से टेलीग्राम ग्रुप पर विभिन्न कंपनियों के रिव्यू कराने में कमीशन का लालच देकर 7.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को शुरुआत में कुछ कमीशन दिया भी गया, लेकिन इसके बाद बड़ी रकम का लालच देकर यह धनराशि विभिन्न तिथियों में निवेश करा ली।

पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि नाला पानी रोड निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उन्हें तीन अप्रैल को कुछ लोगों ने टेलीग्राम एप पर संपर्क किया था। उन्होंने कुछ कंपनियों की वेबसाइट को रिव्यू देने की बात कही थी। इसमें कमीशन भी दिया गया। इस पर पीड़ित ने सात अप्रैल को 10 हजार रुपये टेलीग्राम पर दिए गए बैंक खाते में जमा कर दिए। उन्होंने वेबसाइट का रिव्यू किया, जिसका उन्हें 500 रुपये कमीशन भी आया।

इसके बाद उन्होंने ज्यादा कमीशन के लिए नौ अप्रैल को एक लाख रुपये जमा कराए। मगर, इसका कोई कमीशन नहीं आया। इसके बाद कहा कि गोल्डन पैकेज लेंगे तो पांच गुना कमीशन मिलेगा। इसके भी उन्होंने दो लाख रुपये जमा कर दिए। दो दिन बाद फिर से डायमंड पैकेज के नाम पर धन जमा कराया गया। उन्होंने कई वेबसाइट के रिव्यू किए। इसका उन्हें कमीशन दर्शाया गया, लेकिन वह निकाल नहीं पाए।

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो साइबर ठगों ने वह ग्रुप ही बंद कर दिया। पीड़ित ने ठगों के झांसे में आकर कुल 7.30 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा दिए। एसएचओ ने बताया कि साइबर थाने की प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş