HomeNationalचमोलीः युवती ने घर के अंदर फंदे से लटककर दी जान

चमोलीः युवती ने घर के अंदर फंदे से लटककर दी जान

Date:

TN9 चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में एक युवती ने घर के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान दी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, युवती के इस खौफनाक कदम से परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक यह घटना सुभाष नगर के मोहल्ले की है। जहां स्थित एक घर के अंदर युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान कमरे में से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जो युवती ने खुदकुशी करने से पहले अपने माता-पिता के लिए लिखा था। बताया गया कि सुसाइड नोट में युवती ने ‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना’ लिखा हुआ था। बताया गया कि युवती अपने दीदी और जीजा के साथ रहती थी।

फिलहाल, पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest stories

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...