Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeदेवभूमि दरिंदगी: कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर पत्नी से बर्बरता, 11 साल की...

देवभूमि दरिंदगी: कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर पत्नी से बर्बरता, 11 साल की बेटी ने बचाई मां की जान।

Date:

खबर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सुला दिया और फिर अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

घटना 31 मार्च की रात की है। पीड़िता की 11 वर्षीय बेटी की नींद उस वक्त खुली जब उसने अपनी मां को दर्द से कराहते हुए देखा। मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था और आरोपी वहां से फरार हो चुका था। बच्ची ने तुरंत अपनी मौसी को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में सामने आया हैरान कर देने वाला सच:

जांच में पता चला कि आरोपी ने पत्नी पर किसी नुकीली चीज से हमला किया था, जिससे उसकी आंतों में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने आंतों के ऑपरेशन की सलाह दी है और महिला का इलाज जारी है।

कोल्डड्रिंक में मिलाया नशा:

बच्ची ने पुलिस को बताया कि घटना की रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे, लेकिन खुद नहीं पी। कोल्डड्रिंक पीते ही सभी गहरी नींद में चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी पत्नी पर हमला किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा:

पटेलनगर थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि पीड़िता की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है बल्कि पारिवारिक हिंसा के खौफनाक चेहरे को भी उजागर करती है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş