HomeNewsरुद्रपुर सिडकुल की रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों...

रुद्रपुर सिडकुल की रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों की कर चोरी की आशंका.

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के सिडकुल स्थित रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने आज छापा मारा। दो गाड़ियों में पहुंची टीम ने कंपनी के दस्तावेजों की जांच शुरू की, जो पिछले तीन घंटे से जारी है।

वहीं सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के संदेह में की गई है। रामा पैनल्स कंपनी लकड़ी की प्लाई बनाने का कारोबार करती है और सेक्टर-9, प्लॉट-8 में स्थित है।

छापे के दौरान कंपनी के गेट पर कड़ी सुरक्षा रही, और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। फिलहाल, कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

(रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना)

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...