HomeNewsगदरपुर में 8 वर्षीय मासूम महक का शव 60 घंटे बाद नाहल...

गदरपुर में 8 वर्षीय मासूम महक का शव 60 घंटे बाद नाहल नदी से बरामद।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गदरपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 8 वर्षीय मासूम महक का शव नाहल नदी में डूबने के 60 घंटे बाद बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बांस की झाड़ियों के नीचे से शव को खोज निकाला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गदरपुर में बीते तीन दिनों से लापता 8 वर्षीय महक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई थी। आखिरकार, 60 घंटे बाद महक का शव नाहल नदी में बांस की झाड़ियों के नीचे मिला।

महक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...