HomeCrimeदबंगों का कहर: जमीन कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर सास-बहू समेत...

दबंगों का कहर: जमीन कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर सास-बहू समेत चार पर हमला!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश, रोकने पर हमला, गांव में एक विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान दबंगों ने दो सगे भाइयों और सास-बहू पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है

घटना डोईवाला थाना क्षेत्र के बिजली जौली गांव की है, तहरीर के मुताबिक, गांव के निवासी नकुल तोमर की जमीन का विवाद कोर्ट में लंबित है, लेकिन 21 फरवरी को दो दर्जन से अधिक दबंगों ने उस पर कब्जा करने की कोशिश की। जब नकुल और उनके भाई पीयूष तोमर ने विरोध किया, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आईं नंदिता तोमर और प्रमिला देवी को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जमीन से जुड़े कोर्ट के आदेश वाले बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डोईवाला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...