HomeNews*"शादी की खुशियां मातम में बदली" तेज रफ्तार कार काल बनकर आई...

*”शादी की खुशियां मातम में बदली” तेज रफ्तार कार काल बनकर आई और छीन ली युवक की जिंदगी।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक लक्की देव (24) की अज्ञात कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

शादी से पहले मौत का सदमा

नेताजी सुभाष कॉलोनी निवासी लक्की देव सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। उसकी 1 मार्च को शादी तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। बुधवार देर शाम लक्की शादी का कार्ड बांटने निकला था, तभी अटरिया रोड पर शक्ति विहार मोड़ के पास अज्ञात कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

परिवार में छाया मातम

गंभीर रूप से घायल लक्की को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। शादी की खुशियों में जुटा परिवार इस हादसे से सदमे में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...