Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भारतीय मिसाइल हमलों के बाद, पंजाब प्रांत में...

मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भारतीय मिसाइल हमलों के बाद, पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित

Date:

TN9 पंजाब: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भारतीय मिसाइल हमलों के बाद पूरे प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी है. पंजाब के अस्पतालों में सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके अतिरिक्त, नागरिक सुरक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर बुलाया गया है.

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. भारत की इस सटीक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

पंजाब के प्रमुख शहरों—लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद और मुरिदके—में सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. खासकर मुरिदके, जो लश्कर-ए-तैयबा का वैचारिक गढ़ माना जाता है, वहां सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है. एयरस्ट्राइक के बाद से ही पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है.

भारतीय वायुसेना के वार से घबराया पाकिस्तान

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, भारतीय हमले के बाद एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है और वायुसेना की गतिविधियां तेज़ कर दी गई हैं. इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में लगातार लड़ाकू विमान गश्त कर रहे हैं. कई स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थान बंद कर दिए गए हैं.

भारत की कार्रवाई का सीधा असर

आपातकाल की इस घोषणा के पीछे भारत की उस कार्रवाई का सीधा असर माना जा रहा है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था. भारत ने यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. भारत की इस सर्जिकल प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है, और अब उसका आंतरिक तंत्र दहशत और असमंजस की स्थिति में है.

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş