HomeUttarakhandउत्तराखंड में बड़ा फ्रॉड: विदेश नौकरी के नाम पर ठगी, दुबई वीजा...

उत्तराखंड में बड़ा फ्रॉड: विदेश नौकरी के नाम पर ठगी, दुबई वीजा से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का खुलासा

Date:

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और अवैध मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। काशीपुर निवासी एक परिवार ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा बादली के रहने वाले दो भाइयों पर धोखाधड़ी और शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What Is The Difference Between A Jet & A Plane?

पीड़ित मंसूर आलम ने बताया कि आरोपी जाबिर और उसका भाई नादिर खुद को विदेश में नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताते थे। उन्होंने मंसूर के भाई मुशीर आलम को दुबई में बेहतर नौकरी का झांसा दिया और वर्क परमिट पर भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि परिवार ने भरोसा करते हुए यूपीआई के माध्यम से करीब दो लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।

19 जुलाई 2025 को मुशीर आलम दुबई पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उसे वर्क परमिट नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। विरोध करने पर आरोपी नादिर ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें भी धमकाया गया। साथ ही मुशीर को भारत वापस बुलाने के लिए अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी। बाद में परिवार ने खुद पैसे जुटाकर मुशीर को भारत वापस बुलाया।

परिवार के अनुसार, टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने और समय पर वापसी न होने के कारण मुशीर का पासपोर्ट भी ब्लैकलिस्ट हो गया है, जिससे उसके भविष्य के विदेश रोजगार पर असर पड़ सकता है।

इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी जाबिर और नादिर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ-साथ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 10 और 24 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह सामंत को सौंपी गई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Latest stories

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...