TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में बड़ा फ्रॉड: विदेश नौकरी के नाम पर ठगी, दुबई वीजा से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का खुलासा

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और अवैध मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और अवैध मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। काशीपुर निवासी एक परिवार ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा बादली के रहने वाले दो भाइयों पर धोखाधड़ी और शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मंसूर आलम ने बताया कि
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आरोपी जाबिर और उसका भाई नादिर खुद को विदेश में नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताते थे। उन्होंने मंसूर के भाई मुशीर आलम को दुबई में बेहतर नौकरी का झांसा दिया और वर्क परमिट पर भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि परिवार ने भरोसा करते हुए यूपीआई के माध्यम से करीब दो लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। 19 जुलाई 2025 को मुशीर आलम दुबई पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उसे वर्क परमिट नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। विरोध
करने पर आरोपी नादिर ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें भी धमकाया गया। साथ ही मुशीर को भारत वापस बुलाने के लिए अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी। बाद में परिवार ने खुद पैसे जुटाकर मुशीर को भारत वापस बुलाया। परिवार के अनुसार, टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने
और समय पर वापसी न होने के कारण मुशीर का पासपोर्ट भी ब्लैकलिस्ट हो गया है, जिससे उसके भविष्य के विदेश रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी जाबिर और नादिर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ-साथ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 10 और 24 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह सामंत को सौंपी गई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह सामंत को सौंपी गई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
  • इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी जाबिर और नादिर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ-साथ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 10 और 24 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
  • परिवार के अनुसार, टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने और समय पर वापसी न होने के कारण मुशीर का पासपोर्ट भी ब्लैकलिस्ट हो गया है, जिससे उसके भविष्य के विदेश रोजगार पर असर पड़ सकता है।