HomeUttarakhandत्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश,...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

Date:

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले का मामला सामने आया है। आशाबाड़ी क्षेत्र में बदमाशों के एक समूह ने तीन बीएसएफ जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की और मौके पर खड़े एक सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मामले में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जानकारी दी कि बीएसएफ जवानों पर हमले के सिलसिले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आशाबाड़ी, बॉक्सानगर में बीएसएफ कर्मियों पर हमला बेहद गंभीर और अस्वीकार्य है। सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह आशाबाड़ी इलाके में कथित उपद्रवियों के एक समूह ने बीएसएफ के तीन जवानों को निशाना बनाया। इस दौरान जवानों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनके हथियार छीनने का प्रयास किया और एक सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में कार्रवाई शुरू की, जिसके तहत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

1200 675 28024576 thumbnail 16x9 bsf


Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...