HomeNationalसितारगंज-किच्छा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा परिवार, मां...

सितारगंज-किच्छा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा परिवार, मां और 7 साल की बेटी की मौत

Date:

सितारगंज। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसकी दो बेटियों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी सात वर्षीय बेटी अनिष्का और 10 वर्षीय बेटी राधिका के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मीनू देवी और अनिष्का को अपनी चपेट में लेते हुए काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में राधिका को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू देवी और अनिष्का को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने कार और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

news


Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...